वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर पूरी दुनिया में बरकरार है। वहीं लॉकडाउन के बीच दुसरे देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच कोविड-19 के प्रकोप के कारण ब्रिटेन में फंसे 93 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान रविवार सुबह इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि “वंदे भारत मिशन” के तहत एयर इंडिया का विमान लंदन से मुंबई होते हुए रविवार सुबह 08:04 बजे इंदौर में उतरा। इस विशेष उड़ान के जरिये ब्रिटेन से 93 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है। उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग और आव्रजन की औपचारिकताएं पूरी करने के साथ ही इन सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी और उनके सामान को संक्रमणमुक्त किया गया।
लॉकडाउन के बीच 25 मई से शुरू हो रही घरेलू उड़ानों को महाराष्ट्र सरकार ने दी लाल झंडी
सान्याल ने बताया कि ब्रिटेन से स्वदेश लौटे सभी यात्रियों को 14 दिन तक अनिवार्य पृथक-वास में रखा जायेगा। बता दें कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को भारत “वंदे भारत अभियान” के तहत वापस ला रहा है। सरकार ने ‘वंदे भारत मिशन’ के दूसरे चरण में 12 और देशों को शामिल करते हुए इसकी अवधि 13 जून तक कर दी है। पहले वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 17 मई से शुरू हुआ था। इसमें पहले 31 देशों को शामिल किया गया था। इस प्रकार अब दूसरे चरण में कुल 43 देशों से अपने नागरिकों को निकाला जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



