मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों दलबदल का सिलसिला शुरू होने लगा है। हाल ही में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए नरेंद्र सिंह सलूजा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। सलूजा के पार्टी छोड़ते ही मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह के पार्टी छोड़ने की अटकलों ने सियासी गलियारे में हलचल पैदा कर दी थी। लेकिन अजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है।
अजय सिंह ने उनके कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में जाने की अटकलों पर कहा है कि उनका बीजेपी में जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि वे बप द्वारा फैलाई जा रही इस अफवाह को सिरे से खारिज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि वे कांग्रेस में थे, हैं और रहेंगे।
राहुल की MP में मौजूदगी के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, नरेंद्र सिंह सलूजा BJP में हुए शामिल
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की‘भारत जोड़ यात्रा’को मिल रहे अपार जन समर्थन से विचलित होकर बीजेपी झूठ बोलने और भ्रम फैलाने में लगी हुई है। आज पूरा देश बीजेपी की साजिशों के खिलाफ राहुल गांधी की भारत जोड़ यात्रा के साथ चल रहा है। यात्रा से बौखलाए बीजेपी के लोग इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, जिनसे सावधान रहने की जरूरत है।
कमलनाथ के करीबी सलूजा BJP में हुए शामिल
दरअसल, हाल ही में कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले नरेंद्र सिंह सलूजा बीजेपी में शामिल हुए हैं। कमलनाथ के इंदौर खालसा कालेज में सम्मान विवाद में कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा को हटा दिया गया था। इतना ही नहीं सलूजा को कांग्रेस कार्यालय में आने से तक मना कर दिया गया था। खबरें थी कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नरेंद्र सलूजा से नाराज चल रहे है।


Download Android App
Download iOS App



