अजय देवगन की बेटी Nysa Devgan का डांस वीडियो हुआ वायरल, दोस्तों संग मस्ती करती दिखी स्टारकिड

Summary :

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन एक लोकप्रिय स्टारकिड है और अक्सर वो अपनी ग्लैमरस तसवीरों की वजह से लाइमलाइट में रहती है. उनकी दोस्ती लगभग बॉलीवुड के हर स्टारकिड से है। न्यासा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो डांस करती दिख रही है।

बॉलीवुड कपल अजय
देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने अभी तक अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है।
मगर स्टारकिड किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। न्यासा के बॉलीवुड
डेब्यू से पहले ही सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी टॉप एक्ट्रेस से कम नहीं
है। न्यासा की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें
वो अपने दोस्तों के साथ डांस और पार्टी करती दिख रही हैं।

kajol with her husband ajay devgan and daughter nysa Devgan - K4 Fashion

दरअसल, न्यासा देवगन
के खास दोस्त
ओरहान अवात्रमणि
ने थैंक्सगिविंग डिनर रखा और इसमें कई स्टारकिड्स शामिल हुए थे। वैसे न्यासा और
ओरहान को अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टी करते स्पॉट किया जाता है। ओरहान ने अपने
इस्टाग्राम हैंडल पर अपनी थैंक्सगिविंग डिनर पार्टी की तस्वीरें शेयर की है। इन
तस्वीरों में न्यासा रेड स्टाइलिश टॉप और डेनिम स्कर्ट में दिख रही है।

ओरहान ने कई सारी फोटोज के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें न्यासा अपने
दोस्तों के साथ दिल खोलकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। न्यासा इस वीडियो में अपने
दोस्तों साथ खाती-पीती और मस्ती करती दिख रही हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया
यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस के साथ ही ओरहान और न्यासा के
सेलेब्स फ्रेंड्स ने भी इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है।

ओरहान की पोस्ट पर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘मिस यू माय फेवरेट आइकॉन।‘ अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कॉमेंट में लिखा, ‘मिस यू बेबी।‘ भूमि पेडनेकर ने लिखा, ‘क्यूटी।’ कई यूजर्स ने
इसपर हार्ट इमोजी बनाकर कमेंट किए हैं। ओरहान न्यासा के अलावा जाह्नवी कपूर, खुशी
कपूर, सारा अली खान जैसे कई स्टारकिड्स के साथ पार्टी करते नजर आते हैं।

बता दें कि न्यासा देवगन अब 19 साल की है और वह विदेश में अपनी पढ़ाई कर रही
हैं। वहीं उनके पापा अजय देवगन ने न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अजय ने एक
इंटरव्यू में कहा था कि मुझे नहीं पता कि वह इस लाइन में आती है या नहीं क्योंकि
इस वक्त तक उसने फिल्म में कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया है। बच्चों के साथ कभी भी कुछ
भी बदल सकता है इसलिए
, मुझे नहीं पता।

Desk Team