भाजपा के साथ सरकार बनाने का अजित पवार का फैसला व्यक्तिगत : शरद पवार

Summary :

महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम के तहत देवेंद्र फड़णवीस के मुख्यमंत्री और अजित पवार के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि यह अजित पवार का निजी फैसला है, न कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का।

महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम के तहत देवेंद्र फड़णवीस के मुख्यमंत्री और अजित पवार के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि यह अजित पवार का निजी फैसला है, न कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का। शरद पवार ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन देने का अजित पवार का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है। यह राकांपा का फैसला नहीं है। हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हम इस फैसले का समर्थन नहीं करते।’’ 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार महाराष्ट्र में शनिवार को गठित हुई नई सरकार से नाखुश हैं। इससे पहले सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और राकांपा नेता और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

राकांपा नवाब मलिक बोले- महाराष्ट्र सरकार गठन से नाखुश है शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता नवाब मलिक ने शनिवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार महाराष्ट्र में शनिवार को गठित हुई नई सरकार से नाखुश हैं। इससे पहले सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और राकांपा नेता और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

Desk Team