शरद पवार को पता है कांग्रेस से ज्यादा भाजपा विश्वसनीय: सुशील मोदी

Summary :

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनने पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार को नीतीश कुमार की तरह पता है कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से ज्यादा विश्वसनीय है।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनने पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार को  नीतीश कुमार की तरह पता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस से ज्यादा विश्वसनीय है। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता  मोदी ने फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में सरकार बनने पर ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह शरद पवार को भी पता है कि भाजपा कांग्रेस से ज्यादा विश्वसनीय है। शिवसेना, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की तरह है। 

शिवसेना या राजद जैसी पार्टियां, जिसमें ऐसे लोग भरे पड़े हैं जिनके साथ मिलकर काम करना कठिन है। मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अब शिवसेना के चाणक्य संजय रावत के ट्वीट का इंतजार है।

Desk Team