लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने असम के वित्त मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, ये वह (बिस्वा शर्मा) है जिसने हमेशा सीएम बनने का सपना देखा था। उन्होंने इस सपने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी और अब बीजेपी को अंदर से खा रहे हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द सर्बानंद सोनोवाल को हटाना चाहते हैं ताकि वह खुद मुख्यमंत्री बन सकें। बता दें की हिमंत बिस्वा शर्मा ने हाल में ही बदरुद्दीन अजमल को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर राज्य के लोग अपने दोस्तों और दुश्मनों की पहचान करना बंद कर देते हैं तो बदरुद्दीन अजमल असम के मुख्यमंत्री बन जाएंगे।
नए नागरिकता कानून पर अफवाहें फैलाकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है : PM मोदी
बदरुद्दीन अजमल ने बीजेपी सरकार में मुस्लिम लोगों के साथ भेदभाव का आरोप लगते हुए कहा, ‘बीजेपी सरकार में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ इंसानों जैसा सलूक नहीं हो रहा। उनके साथ कीड़े-मकोड़ों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।’


Download Android App
Download iOS App



