मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने आज कहा कि राज्य सरकार की ओर से भूमाफियाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई भाजपा के लिए विरोध से ज्यादा आत्ममंथन का विषय है। श्री सिंह ने ट्वीट के माध्यम से कहा‘हमनें तो भूमाफियाओं पर कार्रवाई की है।
अगर वो भाजपा के नेता हैं या भाजपा से जुड़े हैं, ये तो विरोध से ज्यादा भाजपा के लिए आत्ममंथन का विषय है।‘ उन्होंने कहा कि जो सरकारी भूमि पर कब्जा करेगा या अवैध निर्माण करेगा, उस पर तो कार्रवाई होगी। राज्य में इन दिनों सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जमकर कार्रवाई हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



