हैदराबाद गैंगरेप केस के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

Summary :

तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार को शादनगर के पास मुठभेड़ में एक युवा महिला पशुचिकित्सक के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के सभी चार आरोपियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार को शादनगर के पास मुठभेड़ में एक युवा महिला पशुचिकित्सक के गैंग रेप और हत्या के सभी चार आरोपियों को मार गिराया। आरोपी शुक्रवार अल सुबह तब मारे गए, जब उन्होंने हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर शादनगर के पास चटनपल्ली से भागने की कोशिश की। 
उन्हें उसी स्थान पर गोलियों से भून दिया गया, जहां आरोपियों 27 नवंबर की रात को पीड़िता के साथ हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद के पास सामूहिक दुष्कर्म करने और उसकी हत्या के बाद उसके शव को जलाकर फेंक दिया था। 
जांच के हिस्से के रूप में क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए आरोपियों को मौके पर ले जाया गया था, जहां आरोपियों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मार गिराया। युवा डॉक्टर के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद देशभर में गुस्से की लहर देखने को मिली थी और अपराधियों को तत्काल मौत की सजा देने की मांग की गई थी। 

Desk Team