पश्चिम बंगाल में बीजेपी के इकाई अध्यक्ष पर हमला हुआ है। पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले में लोगों के एक समूह ने काले झंडे दिखाए गए। इतना ही नहीं उनकी कार को आगे बढ़ने से रोक दिया गया।
पूरे मामले के बाद भाजपा ने दावा किया कि हमला करने वाले तृणमूल कांग्रेस टीएमसी के समर्थक थे। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को खारिज कर दिया है। टीएमसी ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता को आम लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। जो भाजपा की विभाजनकारी राजनीति से असंतुष्ट हैं। बता दें बालुरघाट लोकसभा सीट से सांसद मजूमदार जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद कोलकाता लौट रहे थे। तभी रास्ते में आंदोलनकारियों ने काले झंडे लेकर जॉयनगर इलाके में उनका रास्ता रोक दिया। और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
मजूमदार ने हमले का वीडियो ट्विट किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूछा कि क्या वह गुंडों को गिरफ्तार करने के लिए कोई कदम उठाएंगी। इस बीच तृणमूल के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल नहीं थे।
पुलिस ने दी सफाई
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पूरे मामले को लेकर कहा कि मजूमदार की कार वहां ज्यादा देर तक नहीं फंसी। क्योंकि पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों के साथ उनकी कार को सुरक्षित रास्ता दिलाने के लिए आगे आए थे। अधिकारी ने कहा स्थिति नियंत्रण में है। भाजपा सांसद के काफिले के आगे चल रहे पुलिस वाहन और कुछ स्थानीय लोगों ने सुनिश्चित किया कि वह वहां से सुरक्षित चले जाएं।


Download Android App
Download iOS App



