भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर को आठ पूर्व छात्रों एवं उनके परिवारों ने करीब दो करोड़ रुपये से ज्यादा रकम का अनुदान दिया है जिसका इस्तेमाल इस साल अगस्त में शुरू हो रहे सेमेस्टर में जरूरतमंद नए विद्यार्थियों की मदद के लिए किया जाएगा। आईआईटी खड़गपुर की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि संस्थान को उन आठ पूर्व छात्रों से उदार अनुदान मिला है जो जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए आगे आए हैं।
बयान में कहा गया कि कुल 2.25 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई है जिसका इस्तेमाल रसायन शास्त्र एवं इंजीनियरिंग के विभिन्न विभागों में परास्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में पंजीकृत विद्यार्थियों की मदद के लिए किया जाएगा। यह राशि योग्यता आधारित छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी।
आईआईटी खड़गपुर ने बताया कि हाल में हुए एक ऑनलाइन कार्यक्रम में अनुदान की व्यवस्था करने के लिए पूर्व छात्रों एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए थे। संसथान ने बताया कि अनुदान में से 65 लाख रुपये की राशि विशेष रूप से स्नातक पाठ्यक्रम में पंजीकृत छात्राओं के लिए आवंटित की जाएगी। आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रोफेसर वीके तिवारी ने पूर्व छात्रों को उनके योगदान के लिए बधाई दी।


Download Android App
Download iOS App



