कोलकाता में रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जब तक सीएए के तहत देश में सभी शरणार्थियों को नागरिकता नहीं दे दी जाती तब तक नरेंद्र मोदी सरकार नहीं रुकेगी।
शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद बंगाल में दो-तिहाई बहुमत से अगली सरकार बनाएगी।
तृणमूल कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर शरणार्थियों और अल्पसंख्यकों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के चलते एक भी व्यक्ति को नागरिकता नहीं गंवानी पड़ेगी।
गृह मंत्री ने कहा, ‘‘विपक्ष अल्पसंख्यकों को डरा रहा है…मैं अल्पसंख्यक समुदाय के हर व्यक्ति को आश्वस्त करता हूं कि सीएए केवल नागरिकता देता है, ना कि छीनता है। इससे आपकी नागरिकता पर असर नहीं पड़ेगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जब तक सभी शरणार्थियों को नागरिकता नहीं मिल जाती तब तक हम नहीं रुकेंगे।’’ शाह ने रैली में पश्चिम बंगाल में भाजपा की ‘अब और अन्याय नहीं’ मुहिम का भी शुभारंभ किया।


Download Android App
Download iOS App



