केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार रात एक निजी दौरे पर यहां पहुंचे। यह जानकारी गुजरात भाजपा के एक नेता ने दी।
भाजपा नेता ने बताया कि गांधीनगर से लोकसभा सांसद शाह शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी या सरकार के स्तर पर कोई कार्यक्रम या बैठक निर्धारित नहीं है क्योंकि शाह निजी दौरे पर हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘वह किसी निजी कारण से अहमदाबाद आये हैं और शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



