आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में शनिवार तड़के एक घर में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बैटरी फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। शख्स ने बेडरूम में बैटरी को चार्ज पर लगा रखा था। इस घटना में शिव कुमार, उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे झुलस गए। उनकी चीखें सुनकर पड़ोसी उन्हें बचाने के लिए दौड़े और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां शिव कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। व्यक्ति ने कथित तौर पर शुक्रवार को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था। निर्माता का नाम और अन्य विवरण की प्रतीक्षा है। एक हफ्ते से भी कम समय में तेलुगू राज्यों में यह दूसरी घटना है।
हाल ही में तेलंगाना में भी बैटरी फटने से हुई थी 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
तेलंगाना के निजामाबाद जिले में 19 अप्रैल को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बैटरी फटने से एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। घटना उस घर में हुई जहां बैटरी चार्ज हो रही थी। इस घटना में बी. रामास्वामी की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे बी. प्रकाश और बेटी कमलाम्मा उन्हें बचाने की कोशिश में झुलस गए। बाद में उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्योर ईवी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण ई-वाहनों पर दिया जा रहा है जोर
प्योर ईवी ने इस घटना पर गहरा खेद जताते हुए एक बयान जारी किया और कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है और उपयोगकर्ता से विवरण मांग रहा है। देश में इस तरह की कई घटनाओं ने बैटरी की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है। हाल के महीनों में अलग-अलग घटनाओं में तीन प्योर ईवी स्कूटर और कुछ अन्य निर्माताओं के इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लग गई। गौरतलब है कि, देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देख लोग बैटरी से चलने वाले वाहनों पर जोर दे रहें हैं ऐसे में आग लगने की घटनाएं काफी चिंताजनक है।

Download Android App
Download iOS App