Andhra Pradesh Firecracker Factory Blast: आंध्र प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आई है। काकीनाडा जिले में स्थित एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में तेज धमाका हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में हुए इस विस्फोट में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Andhra Pradesh Firecracker Factory Blast: मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

राज्य की गृह मंत्री अनीता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा बेहद गंभीर है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट सगीली शान मोहन के अनुसार, कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है तथा घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
Firecracker Factory Blast: मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया शोक

इस बीच पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई।
अधिकारियों को दिए राहत और मदद के निर्देश

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने घटना की पूरी जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली है। साथ ही, उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि घायलों और मृतकों के परिजनों को तुरंत हर संभव सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में सहयोग मिल सके।
यह भी पढ़ें: बंगाल में मेडिकल छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में मिला, परिवार को हत्या का शक, कहा शरीर पर चोट और कट के निशान


Download Android App
Download iOS App




