आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम के पास दोवालेस्वरम बैराज में आज सुबह पानी की मात्रा बढ़कर 15.52 लाख क्यूसेक हो गई और बाढ़ का खतरा बरकरार है।पड़ोसी तेलंगाना के भद्राचलम में नदी में पानी 17 लाख क्यूसेक के चिह्न को पार कर गया है तथा सर आर्थर कॉटन बैराज में भी शाम तक पानी का प्रवाह बढ़ने की उम्मीद है।
विशेष मुख्य सचिव (राजस्व आपदा प्रबंधक) जी. साई प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम तक बैराज के लिए तीसरी चेतावनी जारी की जा सकती है।साई प्रसाद और जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण कुमार यहां राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
जिलों में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए तैनात किया
प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के सात दलों को अल्लूरी सीताराम राजू, पश्चिमी तथा पूर्वी गोदावरी और एलुरु जिलों में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए तैनात किया गया है।अल्लूरी सीताराम राजू, कोनसीमा और एलुरु जिलों में राहत शिविरों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हजारों लोगों ने पनाह ले रखी है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के प्रबंधक निदेशक बी. आर. आंबेडकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ निचले इलाकों और अन्य संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क रहें। सरकारी तंत्र को किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।’’


Download Android App
Download iOS App



