संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को कहा कि श्रीलंका में संघर्ष के मूल कारणों और प्रदर्शनकारियों की शिकायतों को दूर करना महत्वपूर्ण है।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ट्विटर पर कहा, मैं श्रीलंका की स्थिति को बहुत बारीकी से देख रहा हूं। यह महत्वपूर्ण है कि संघर्ष के मूल मुद्दों और प्रदर्शनकारियों की शिकायतों का समाधान किया जाए। मैं सभी पार्टी सदस्यों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए समझौते की भावना को अपनाने का आग्रह करता हूं।
I continue to follow the situation in Sri Lanka very closely. It is important that the root causes of the conflict and protestors’ grievances are addressed. I urge all party leaders to embrace the spirit of compromise for a peaceful and democratic transition.
— António Guterres (@antonioguterres) July 14, 2022
बुधवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने विक्रमसिंघे को श्रीलंका का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया था।


Download Android App
Download iOS App


