आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, मर्सिडीज से टक्कर के बाद दो हिस्सों में टूटा ट्रैक्टर

Summary :

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक ट्रक्टर और लग्जरी कार मर्सिडीज बेंज की ज़ोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मर्सिडीज बेंज का बोनट एक साइड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया।

आंध्र प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तिरुपति में एक ट्रक्टर और लग्जरी कार मर्सिडीज बेंज की ज़ोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मर्सिडीज बेंज का बोनट एक साइड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया।
हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर और मर्सिडीज सवार लोगों को मामूली चोट आई हैं। हादसा तिरुपति के पास चंद्रगिरी बाईपास रोड पर सोमवार को हुआ। जानकारी के अनुसार,मर्सिडीज बेंज कार के सामने अचानक गलत साइड पर चल रहा ट्रैक्टर आ गया। 


इस दौरान ट्रैक्टर और मर्सिडीज में जोरदार टक्कर हो गई। ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर का ड्राइवर मामूली रूप से घायल हो गया है। वहीं मर्सिडीज में सवार लोग भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। अब इस हादसा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Desk Team