Angkita Dutta in BJP: असम प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख डॉ. अंगकिता दत्ता पूर्व कांग्रेस विधायक बिस्मिता गोगोई के साथ आज बीजेपी में शामिल होंगी। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने उन्हें परेशान किया।
Highlights
- अंगकिता दत्ता आज BJP में शामिल होंगी
- गुवाहाटी में आयोजित किया गया कार्यक्रम
- कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा
- श्रीनिवास बीवी पर लगाया था आरोप
अंगकिता दत्ता आज BJP में शामिल होंगी
बता दें 22 अप्रैल को अंगकिता ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद असम पुलिस ने के खिलाफ श्रीनिवास बीवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अंगकिता ने अपनी शिकायत में श्रीनिवास बीवी पर पिछले छह महीने से उसे “परेशान” करने और “भेदभाव” करने का आरोप लगाया। इस शिकायत के बाद अंगकिता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था।
गुवाहाटी में आयोजित किया गया कार्यक्रम
सूत्रों के अनुसार, अंगकिता दत्ता और बिस्मिता गोगोई के अलावा ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के पूर्व नेताओं समेत कई लोग भी रविवार को BJP में शामिल होंगे। इस बीच, असम BJP इकाई ने गुवाहाटी में पार्टी के राज्य मुख्यालय में शामिल होने का कार्यक्रम आयोजित किया है।
कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा
दूसरी ओर, गोलाघाट में खुमताई निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया और अपना त्याग पत्र असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अध्यक्ष को भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App





