Railway Vacancy 2024: अब रेलवे नहीं करवाएगी इंतज़ार, फ़ौरन होगी ऐसे भर्ती

Summary :

Railway Vacancy 2024: पूर्व मध्य रेलवे (Railway Vacancy 2024) के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने बताया कि 1.5 लाख पदों के लिए रोजगार प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बता दें कि पिछले साल ही रेलवे ने एक नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। अब रेलवे हर साल नियमित आधार पर भर्ती निकालेगी। Highlights Railway में तीन-चार साल का इंतज़ार खत्म नए भर्ती नियम लागू अगले साल फिर से परिक्षा दे सकते हैं उम्मीदवार रेलवे हर साल निकाेलेगी Vacancy Railway में इस आधार पर होगी फ़ौरन भर्ती पूर्व मध्य रेलवे (Bihar) के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने रेलवे भर्ती में बदलाव…

Railway Vacancy 2024: पूर्व मध्य रेलवे (Railway Vacancy 2024) के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने बताया कि 1.5 लाख पदों के लिए रोजगार प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बता दें कि पिछले साल ही रेलवे ने एक नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। अब रेलवे हर साल नियमित आधार पर भर्ती निकालेगी।

Highlights

  • Railway में तीन-चार साल का इंतज़ार खत्म
  • नए भर्ती नियम लागू
  • अगले साल फिर से परिक्षा दे सकते हैं उम्मीदवार
  • रेलवे हर साल निकाेलेगी Vacancy

Railway में इस आधार पर होगी फ़ौरन भर्ती

Railway Vacancy 2024

पूर्व मध्य रेलवे (Bihar) के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने रेलवे भर्ती में बदलाव करते हुए घोषणा करते हुए कहा कि रेलवे द्वारा एक नई भर्ती (Railway Vacancy 2024) प्रक्रिया शुरू की गयी है। जिसमें रेलवे हर साल नियमित आधार पर रिक्तियां सृजित करेगा। वही बता दें कि रेलवे के बुनियादी ढांचे और संचालन में हर साल बढ़ोतरी हो रही है। अब रिक्तियां कई श्रेणियों में वार्षिक आधार पर भरी जाएंगी।

Railway के नए भर्ती नियम जान लें

अनिल खंडेलवाल ने बताया कि पहले रेलवे तीन या चार साल में एक बार भर्ती करता था लेकिन अब आवेदकों को हर साल भर्ती प्रक्रिया (Railway Vacancy 2024) में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही अगर उम्मीदवार किसी कारणवश चालू वर्ष में असफल होते हैं तो वे अगले साल फिर से परिक्षा दे सकते हैं। उन्होने बताया कि 5,696 लोको पायलटों की पहली अधिसूचना 20 जनवरी को जारी की जा चुकी है। अब उम्मीदवार को रेलवे में अधिक अवसर मिलेंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News