उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के पिता से फोन पर बात कर संवेदनाएं प्रकट की और उनकी बेटी की हत्या की निष्पक्ष और त्वरित जांच का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अंकिता भंडारी के पिताजी से फोन पर बात कर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की। साथ ही, उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस जघन्य अपराध की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करेगी जो इस प्रकार के घृणित कार्य को करने वाले अपराधियों के लिए एक नजीर साबित होगी।’’
भोगपुर में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के बेटे के स्वामित्व वाले रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वाली उन्नीस वर्षीया अंकिता भंडारी की रिजॉर्ट मालिक और उसके दो सहयोगियों द्वारा कथित तौर पर तब हत्या कर दी गई, जब उसने रिजॉर्ट में ग्राहकों को ‘‘विशेष सेवा’’ देने के उनके प्रस्ताव का विरोध किया।


Download Android App
Download iOS App



