शिवसेना के बागी धड़े के विधायक और वर्तमान में शिंदे सरकार में मंत्री संदीपन भुमारे ने चौंकाने वाला दावा किया है। इसके मुताबिक उद्धव ठाकरे के एक और विधायक अपना पक्ष छोड़ने वाले हैं। मंत्री का दावा है कि इस विधायक ने सीएम शिंदे और उनसे मुलाकात भी की है। गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के खिलाफ बगावत कर महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार गिरा दी थी। इस दौरान शिवसेना के करीब 50 विधायक शिंदे गुट के साथ रवाना हुए थे।
भुमारे के दावे की चर्चा
शिंदे सरकार में रोजगार गारंटी और बागवानी मंत्री भुमारे औरंगाबाद के पैठण में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक और विधायक बहुत जल्द उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ेंगे। भुमारे मंत्री बनने के बाद पहली बार पैठण पहुंचे थे। हालांकि जानकारों का कहना है कि उनकी सभा में ज्यादा भीड़ नहीं थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस दौरान कई खाली कुर्सियां नजर आईं। हालांकि इस दौरान भुमारे द्वारा किए गए दावे को लेकर और भी चर्चा चल रही थी।
ठाकरे धड़े ने कहा- पहले अपना ख्याल रखना
वहीं, हाल ही में नेता प्रतिपक्ष बने शिवसेना के एमएलसी अंबादास दानवे ने कहा कि भुमारे की बैठक में 50 लोग भी नहीं थे। सबसे पहले उन्हें अपना ख्याल रखना चाहिए। वह औरंगाबाद जिले के पैठण से विधायक हैं। वह पांचवीं बार विधायक हैं और एमवीए सरकार में वही पोर्टफोलियो संभाल रहे थे। भुमारे के इलाके में चीनी की फैक्ट्रियां हैं।


Download Android App
Download iOS App



