मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में देश के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में सोमवार को मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यह बारिश एक बड़े क्षेत्र में होने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। इसके अलावा बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है।
इन इलाकोें में होगी झमाझम बारिश
अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। इसके अलावा उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा कर्नाटक, तेलंगाना में 29 और 30 अगस्त को बारिश हो सकती है। आंध्र तट, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और तटीय कर्नाटक में अगले कुछ दिनों तक मध्यम बारिश जारी रहेगी।
उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
भारी बारिश की आशंका के बीच उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत शामिल हैं। बागेश्वर में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। राज्य सरकार ने भी अपनी ओर से अलर्ट जारी कर कहा है कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में लोगों को जान से बचना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



