केरल में एक और वायरस की दस्तक, जीका वायरस के 18 मामले आये सामने

Summary :

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि सरकार ने तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और कोझिकोड चिकित्सा महाविद्यालय में जीका वायरस से संक्रमण की जांच के इंतजाम किए हैं।

जहां एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर से देशभर में तबाही मची थी वही अब जीका वायरस भी भारत में दस्तक दे चुका है जानकारी के लिए आपको बता दें कि रविवार को केरल में जीका वायरस के तीन मामले सामने आये है जिसके बाद अब केरल को तीसरे वायरस का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दें कि इससे पहले केरल दो और वायरस की मार झेल चुका है।  
केरल के सामने यह एक नई चुनौती आई है इन तीन मामलों में एक बच्चा भी वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही केरल में जीका वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18 हो गई है। इस बारे में केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि सरकार ने तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और कोझिकोड चिकित्सा महाविद्यालय में जीका वायरस से संक्रमण की जांच के इंतजाम किए हैं।
 इसके साथ ही राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की अलप्पुझा यूनिट में भी यह सुविधा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 22 महीने का एक बच्चा जीका वायरस से संक्रमित मिला है। इसके अलावा जिन दो लोगों में जीका की पुष्टि हुई है अबतक राज्य में 18 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। 

Desk Team