देशभर में कोरोना से मिल रही है राहत, पिछले 24 घंटे 37154 नए मामलों की पुष्टि

Summary :

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर से अब लगातार राहत मिल रही है। सोमवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,154 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 724 मरीजों की मौत हुई।

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर से अब लगातार राहत मिल रही है। सोमवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,154 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 724 मरीजों की मौत हुई।  
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,08,74,376 हो गयी है और मौत का आंकड़ा 4,08,764  हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,54,118 है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.22  प्रतिशत है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.46 प्रतिशत  हैं और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.59 प्रतिशत  है। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 39,649 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है,जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या   3,00,14,713 हो गयी है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,50,899 है। सुबह सात बजे तक जारी टीकाकरण आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 37,73,52,501 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 12,35,287 से लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। 

Desk Team