आरिफ मोहम्मद खान ने केरल के 22वें राज्यपाल के पद की शुक्रवार को शपथ ली। राज भवन में आयोजित एक समारोह में केरल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हृषिकेश रॉय ने आरिफ मोहम्मद खान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। आरिफ मोहम्मद खान ने ईश्वर को साक्षी मानकर मलयालम में शपथ ली। इस दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन, विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, राज्य के कैबिनेट मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन, कडन्नापल्ली रामचंद्रन, के राजू, केटी जेलील, मरसीकुट्टी अम्मा, एमएम मणि, डॉ. टीएम थॉमस इसाक, केके शैलजा, ईपी जयराजन, टीपी रामकृष्णन, भारतीय जनता पार्टी के इकलौते विधायक ओ राजागोपाल, मुख्य सचिव टॉम जोस तथा पुलिस एवं प्रशासन के शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे।

आपको बता दें कि शाह बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी सरकार द्वारा अमान्य घोषित करने के विरोध में आरिफ मोहम्मद खान ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। आरिफ मोहम्मद ने केंद्र सरकार के तीन तलाक को समाप्त करने और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले का समर्थन भी किया था और मोदी सरकार की तारीफ की थी।


Download Android App
Download iOS App



