सलमान खान ने करण देओल की फिल्म को लेकर किया ये शानदार ट्वीट, खुश हो गया देओल परिवार

Summary :

हाल ही में सलमान खान ने करण देओल की आने वाली फिल्म के ट्रेलर की काफी प्रशंसा की और ट्वीट करके उन्हें शुभकामनायें भी दी। सलमान खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया अपर काफी वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और धर्मेंद्र के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है और कई मौकों पर सलमान और धरम पाजी के बीच का प्यार देखा जा सकता है। सलमान के शो बिग बॉस के सेट पर भी जब धर्मेंद्र आते है तो बॉलीवुड के दबंग खान के साथ उनका अंदाज कुछ खास ही होता है। 
धर्मेंद्र से इस प्यार के चलते ही सलमान ने फिल्म यमला पगला दीवाना’ के तीसरे पार्ट में  कैमियो भी किया था। इन दिनों देओल परिवार का एक और चिराग बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार है . जी हाँ हम बात कर रहे है सनी देओल के बेटे करण देओल की, जिनकी फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।   
हाल ही में सलमान खान ने करण देओल की आने वाली फिल्म के ट्रेलर की काफी प्रशंसा की और ट्वीट करके उन्हें शुभकामनायें भी दी। सलमान खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया अपर काफी वायरल हो रहा है। सलमान ने करण देओल  के साथ साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस सहर बाम्बा को भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए बधाई दी है। 

सलमान खान ने अपने ट्वीट में लिखा , ‘पीढ़ी की सबसे बड़ी प्रेम कहानी। ऑल द बेस्ट, पेश है ‘पल पल दिल के पास’ का ट्रेलर। ‘ सलमान खान के इस ट्वीट पर करण देओल के पापा सनी देओल का रिप्लाई आया है, और उन्होंने सलमान खान का आभार जताया है।
सलमान खान ने इस ट्वीट के जरिये अपने फैंस से करण देओल को मिलवाया और साथ ही उनके डेब्यू को सफल बनाने के लिए आशीर्वाद देने की भी अपील की। जहां तक फिल्म के ट्रेलर की बात है , करण और सहर बाम्बा की जोड़ी के बीच अच्छी केमिस्ट्री दिखाई दे रही है और ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है।

 
ये फिल्म 20 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो रही है और आपको बता दें बॉक्स ऑफिस अपर इसका मुकाबला सोनम कपूर की फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ से है। करण देओल की फिल्म को उनके पिता सनी देओल ने डायरेक्ट किया है और देखना दिलचस्प होगा की बाप बेटे की ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचती है।

Ujjwal Jain