कर्नाटक चुनाव : टिकिट ना मिलने से नाराज़ BJP विधायक एस.ए. रामदास ने अपने सहयोगी से मिलने से किया मना

Summary :

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज कृष्णराजा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एस.ए. रामदास की नाराज़गी

जब नेता जी  किसी भी पार्टी से जुड़ते  है तो वह बोलते है की पार्टी नहीं ये मेरी विचार धारा है ये मेरा परिवार है । उनसे राजनीति में जुड़ने का कारण पूछे तो बताया जाता है की वो जनता की सेवा के लिए आए है। मगर जैसे ही चुनाव नजदीक आते है तो विचार धारा अचानक से  मेल नहीं करती या फिर दूसरी राजनीतिक दल से मिलने लगती है। कभी – कभी अपनी पार्टी से भी नाराजगी बढ़ जाती है।   
अपनों से बढ़ गई नाराजगी 
कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज कृष्णराजा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक एस.ए. रामदास की नाराज़गी इस कदर की पार्टी सांसद प्रताप सिम्हा और चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार टीएस श्रीवत्स से मिलने से मना कर दिया।
राज्य की राजनीति गरमा गई 
दोनों नेता सोमवार रात श्री रामदास से मिलने उनके विद्यारण्यपुरा स्थित घर गये थे लेकिन निवर्तमान विधायक ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि वह भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिये जाने से नाराज हैं। श्री रामदास के अपनी ही पार्टी के साथियों से मिलने से इनकार करने की जानकारी मिलते ही राज्य की राजनीति में गहमागहमी शुरू हो गयी है।
किसी भी दल के साथ अभी जाने से इनकार 
श्री रामदास के समर्थक शनिवार को बड़ी संख्या में उनके आवास के सामने जमा हुए थे और उन्हें पार्टी से टिकट देने की मांग को लेकर नारे लगाये थे। वह ब्राह्मण और लिंगायत बहुल कृष्णराज निर्वाचन क्षेत्र से चार बार निर्वाचित हुए हैं।
अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर श्री रामदास ने कहा कि कुछ दलों ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। 
भाजपा को बताया दूसरी माँ 
उन्होंने कहा कि चार बार निर्वाचन क्षेत्र से जीतने के बावजूद पार्टी ने उन्हें कई बार कैबिनेट सीट के योज्ञ नहीं माना। उन्होंने कहा कि वह भाजपा को अपनी दूसरी मां मानते हैं और इसके खिलाफ नहीं जाएंगे। गौरतलब है कि राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाला है।

Desk Team