अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दशकों पुरानी नगा समस्या के समाधान के लिए केंद्र की पहल का शनिवार को स्वागत किया और साफ तौर पर कहा कि राज्य की क्षेत्रीय अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा बातचीत के लिए बुलाये जाने पर अरूणाचल प्रदेश सरकार नगा शांति प्रक्रिया पर अपना रूख साफ करेगी।
केंद्र की पहल का स्वागत करते हुए खांडू ने कहा कि नयी दिल्ली सभी के लिए इस मुद्दे को हल करने के लिए गंभीर है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य हितधारकों की राय लेने के अलावा हम जल्द मुद्दे पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक आयोजित करेंगे। प्रारूप समझौते पर दस्तखत के पहले हम केंद्र को अपना निर्णय सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने रुख को लेकर स्पष्ट हैं और हम चाहते हैं कि किसी भी कीमत पर नगा शांति प्रक्रिया से राज्य पर असर नहीं पड़ना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



