अरुणाचल प्रदेश : भीषण आग से 700 दुकानें जलकर खाक, दमकल पर लापरवाही का आरोप

Summary :

अरुणाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ईटानगर के पास दैनिक बाजार में मंगलवार को सुबह भीषण आग लगने की वजह से 700 दुकानें जलकर राख हो गई है।

अरुणाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ईटानगर के पास दैनिक बाजार में मंगलवार को सुबह भीषण आग लगने की वजह से 700 दुकानें जलकर राख हो गई है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह 4 बजे मिली। यह बहुत ही पुराना बाजार है।  
अग्निशमन विभाग ने तुरंत जाकर कार्रवाई की 
आपको बता दे कि पुलिस ने बताया कि आग दिवाली के त्योहार के दिन जलाए गए पटाखों या दीयों की वजह से लगी। उनका दावा है कि अग्निशमन विभाग ने तुरंत जाकर कार्रवाई की, लेकिन वहां दुकान बांस और लकड़ी के बने हुए थे और उन दुकानों में सूखा सामना भरा हुआ था। इसी वजह से आग तेजी से फैल गई। दुकानदार जितना बचा सकते थे उन्होंने बचा लिया।लेकिन गैस सिलेंडरों में धमाका होने की वजह से आग बहुत ही तेजी से फैल गई। जिसके बाद आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग को काबू करने के लिए आग बुझाने वाली तीन गाड़ियों को लाया गया।  
दुकानदारों ने लगया आरोप 
दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि जब आग लगने की जानकारी मिली तो वे नजदीक ही मौजूद अग्निशमन केंद्र पहुंचे, लेकिन उस समय वहां कोई भी कर्मी नहीं था। और जब अग्निशमन कर्मी आए तो आग बुझाने वाले गाड़ी में पानी ही नहीं था। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि दमकल वाहन में पानी भरने के लिए कर्मियों को दूर जाना पड़ा और वे सुबह पांच बजे ही लौट सके, जब तक आग की वजह ऐसे बाजार का बहुत अधिक हिस्सा जलाकर खाक हो गया था।  

Desk Team