भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने झारखंड में लातेहार महिला थाने के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) को आज 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो सूत्रों ने यहां बताया कि लातेहार थाना क्षेत्र की एक महिला ने दहेज प्रताड़ना के मामले में महिला थाने में अपने पति के खिलाफ दो माह पहले मामला दर्ज कराया था। शनिवार को महिला थाने के एएसआई राजेन्द, प्रसाद ने उसके पति को बिहार से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने के बाद एएसआइ ने आवेदिका से संपर्क किया और केस मजबूत बनाने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।
आवेदिका ने ब्यूरो को बताया कि कई बार महिला थाने के एएसआई से मजबूत केस बनाने का आग्रह किया लेकिन वह रिश्वत लेकर ही काम करने का दबाव बनाता रहा। इसके बाद महिला ने इस संबंध में एसीबी को मामले की जानकारी दी। महिला की ओर से दी गई जानकारी के बाद एसीबी की टीम लातेहार पहुंची और एएसआई को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।


Download Android App
Download iOS App



