केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राजस्थान के अजमेर में जिला कांग्रेस कमेटी 21 नवंबर को जिलाधीश परिसर में प्रदर्शन करेगी। शहर कांग्रेस के प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि केंद्र सरकार की दूषित नीतियों के कारण आर्थिक मंदी, रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतें, बैंकिंग प्रणाली में गिरावट, किसानों की सर्वव्यापी समस्या के साथ साथ केंद्र सरकार कीजनविरोधी नीतियों के खिलाफ शहर अध्यक्ष विजय जैन और देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ की अगुवाई में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अजमेर के पटेल मैदान के नजदीक विश्रांति गृह से रवाना होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कल प्रदर्शन करेगी
Summary :
कांग्रेस के कार्यकर्ता अजमेर के पटेल मैदान के नजदीक विश्रांति गृह से रवाना होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



