इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगा असम बॉर्ड 10वीं का रिजल्ट, CM ने किया ऐलान, जानें कैसे चेक करें नतीजे

Summary :

Assam 10th Result 2026: असम में इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार अब ख़त्म होने वाला है। बोर्ड रिजल्ट के तारीख की पुष्टि मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने एक कार्यक्रम के दौरान की। छात्रों ने जब रिजल्ट की तारीख पूछी, तो उन्होंने साफ तौर पर बता दिया कि 10 अप्रैल को तय समय के अनुसार नतीजे जारी होंगे। आइए जानते हैं कि स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट कहां और कैसे देख सकते हैं। Assam 10th Result 2026: कब हुई थी 10वीं की परीक्षा? कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर, 27 फरवरी…

Assam 10th Result 2026: असम में इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार अब ख़त्म होने वाला है। बोर्ड रिजल्ट के तारीख की पुष्टि मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने एक कार्यक्रम के दौरान की। छात्रों ने जब रिजल्ट की तारीख पूछी, तो उन्होंने साफ तौर पर बता दिया कि 10 अप्रैल को तय समय के अनुसार नतीजे जारी होंगे। आइए जानते हैं कि स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट कहां और कैसे देख सकते हैं।

Assam 10th Result 2026: कब हुई थी 10वीं की परीक्षा?

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर, 27 फरवरी 2026 को खत्म हुई थी। परीक्षा देने के बाद छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। क्योंकि 10वीं के अंक ही आगे की पढ़ाई की दिशा तय करते हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर छात्र विज्ञान, वाणिज्य या कला में से कोई एक स्ट्रीम चुन सकते हैं।

Website to Check Assam 10th Result: इन वेबसाइटों पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Website to Check Assam 10th Result
Website to Check Assam 10th Result (Source:Social Media)
  • sebaonline.org
  • resultsassam.nic.in
  • sebaresults.sebaonline.org
  • https://ndtv.in/education/results

How to Check Assam 10th Result: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • अपना रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके लिए आप site.sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जा सकते हैं।
  • इसके बाद होमपेज खुलेगा, वहां “HSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना रोल नंबर और कैप्चा भरें।
  • इसके बाद रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
  • आप रिजल्ट को डाउनलेड करके, भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।

Passing Mass Creteria: पास होने के लिए कितने नंबर जरुरी?

असम बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय और कुल मिलाकर कम से कम 30% अंक लाने होंगे। अगर कोई छात्र तीन विषयों में फेल हो जाता है, तो वह कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।

Also Read: कल से JEE Mains 2026 सेशन 2 परीक्षा शुरू, सेंटर जाने से पहले नोट कर लें Dress Code और ये जरूरी नियम

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।