असम के बक्सा जिले से खबर आ रही है कि दररंगा फील्ड फायरिंग रेंज में हुए विस्फोट में सेना के एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि संदीप कुमार सोमवार को फायरिंग रेंज में ड्यूटी के दौरान हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। रेंज में उपलब्ध एक रेजिमेंटल चिकित्सा अधिकारी द्वारा मौके पर ही उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।
संदीप को बाद में हवाई मार्ग से गुवाहाटी के बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार रात उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि वह हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से ताल्लुक रखते थे। परिवार में उनकी पत्नी और 1 साल का बेटा है।
वही, भारतीय सेना ने घटना पर शोक जताया है। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि वह इस घटना में जान गंवाने वाले सैनिक के शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। इस घटना की सच्चाई जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



