असम सरकार ने शनिवार को विधानसभा को सूचित किया कि राज्य में अब तक कुल 53 कथित ‘जिहादियों’ को गिरफ्तार किया या है, जिनमें से एक बांग्लादेशी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने विधानसभा में बताया कि बांग्लादेश के रहने वाले पांच अन्य ‘जिहादी’ अब भी फरार हैं। प्रदेश का गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास है।
अब तक चरमपंथ की कथित गतिविधि के नौ मामले दर्ज
भारतीय जनता पार्टी के विधायक तेरास गोवाला के अतारांकित प्रश्न का उत्तर शर्मा सदन में दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मार्च 2022 से अब तक चरमपंथ की कथित गतिविधि के नौ मामले दर्ज किये गये हैं। उन्होंने बताया कि ये मामले बरपेटा, बोंगइगांव, मोरीगांव, धुबरी, गोलपाड़ा, तामुलपुर और नलबाड़ी जिलों में दर्ज किये गये हैं, जो चरमपंथी ताकतों का गढ़ है।
अब तक 53 कथित जिहादियों को पकड़ा
इनमें से एक मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण कर रहा है, जिसमें जांच एजेंसी अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर कर चुकी है। सरमा ने दोहराया कि प्रदेश में अब तक 53 कथित जिहादियों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक इमाम (धार्मिक शिक्षक) और मदरसा शिक्षक के तौर पर बरपेटा में काम कर रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच अन्य बांग्लादेशी अभी फरार हैं, उन पर अलग-अलग मदरसों में उपदेश देकर मुस्लिम युवकों को ‘जिहादी’ बनाने का आरोप है।


Download Android App
Download iOS App



