Madhya Pradesh: नशे में वर्दी उतारकर सड़क पर फेंकने वाला कांस्टेबल निलंबित

Summary :

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी वर्दी उतारने और सड़क पर फेंकने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी वर्दी उतारने और सड़क पर फेंकने के लिए निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार शाम को हरदा में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया भी सामने आया है।
आपको बता दें कि हरदा जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘‘हरदा में पदस्थ सुशील मांडवी के रूप में पहचाने गए कांस्टेबल को उसके इस कृत्य का वीडियो सामने आने के बाद निलंबित कर दिया गया है।’’
पुलिस कांस्टेबल का वीडियो सामने आया है 
वीडियो में दिख रहा है कि हरदा शहर में एक सड़क पर कथित तौर पर नशे में धुत्त पुलिस कांस्टेबल एक युवक से बहस करते नजर आ रहा है। इस दौरान कांस्टेबल अपने घुटनों के बल पर सड़क पर बैठ जाता है और वर्दी उतारने लगता है।वीडियो में देखा जा सकता है कि कांस्टेबल पहले अपनी शर्ट उतारता है और उसे लोगों की ओर फेंक देता है। इसके बाद वह अपनी पैंट भी उतार देता है और फिर युवक के साथ बहस करने लगता है।

Desk Team