असम में पुलिस ने हैलाकांडी जिले में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या करने के आरोप में एक 15 वर्षीय किशोर को बुधवार को गिरफ्तार किया। घटना हैलाकांडी जिले में काठलीचेरा विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानीचेरा इलाके की है।
हैलाकांडी के पुलिस अधीक्षक गौरव उपाध्याय ने कहा, ‘‘ हमने छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोप में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। अपराध से जुड़ सबूतों को नष्ट करने की कोशिश के लिए आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच चल रही है।
आरोपी बच्ची को जंगल में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। बच्ची नौ फरवरी से लापता बतायी जा रही थी। तीन दिन की खोज के बाद बच्ची का शव जंगल से बरामद किया गया, जिसे पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के लिए हैलाकांडी सिविल अस्पताल भेज दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



