Assam में रविवार को भर्ती परीक्षा के लिए आठ घंटे तक मोबाइल इंटरनेट बंद रहेगा

Summary :

Assam में तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए सितंबर में दूसरी बार राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रविवार को आठ घंटे तक बंद रहेंगी। Assam में रविवार तक मोबाइल इंटरनेट बंद रहेगा Assam में तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए सितंबर में दूसरी बार राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रविवार को आठ घंटे तक बंद रहेंगी।एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शनिवार को कहा गया कि मोबाइल इंटरनेट/मोबाइल डेटा/मोबाइल वाई-फाई कनेक्टिविटी सुबह 8.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बंद रहेगी।श्रेणी-3 पदों…

Assam

Assam में तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए सितंबर में दूसरी बार राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रविवार को आठ घंटे तक बंद रहेंगी।

Assam में रविवार तक मोबाइल इंटरनेट बंद रहेगा

Assam में तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए सितंबर में दूसरी बार राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रविवार को आठ घंटे तक बंद रहेंगी।एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शनिवार को कहा गया कि मोबाइल इंटरनेट/मोबाइल डेटा/मोबाइल वाई-फाई कनेक्टिविटी सुबह 8.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बंद रहेगी।श्रेणी-3 पदों के लिए राज्य-स्तरीय भर्ती आयोग के सचिव द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘सभी से अनुरोध है कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती परीक्षा आयोजित करने एवं राज्य के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के हित में असुविधा को सहन करें।’’

Assam : श्रेणी-3 के खाली पदों के लिए लिखित परीक्षा के पहले चरण के आयोजन के समय 15 सितंबर को साढ़े तीन घंटे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं।स्नातक डिग्री स्तर और एचएसएलसी स्तर के श्रेणी-3 के पदों के लिए असम सीधी भर्ती परीक्षा (एडीआरई) की लिखित परीक्षा रविवार को दो हिस्सों में योजित की जाएगी।पहला भाग सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा अपराह्न 1.30 बजे से 4.30 बजे तक होगा।राज्य भर में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए कुल 7,34,080 उम्मीदवार पात्र हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar