भाजपा ने बुधवार को असम के लिए तीन और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। दो राज्यों की इन पांच सीटों पर एक अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा। एक बयान में, भाजपा ने कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दो राज्यों में पांच सीटों के लिए नामों को मंजूरी दी है।
बीजेपी ने मिलक दास को हैलाकांडी से, परमानंद राजबंशी को सिपाझर से और रामकृष्ण घोष को असम के होजई से चुनाव मैदान में उतारा।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी असम एवं पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/J9SkW2Qvgl
— BJP (@BJP4India) March 10, 2021
पश्चिम बंगाल में, बीजेपी ने खड़गपुर सदर से हिरण्मय चट्टोपाध्याय और बड़जोरा से सुप्रीति चटर्जी को मैदान में उतारा। बता दें भाजपा ने 8 मार्च को दोनों राज्यों से एक-एक उम्मीदवार की लिस्ट जारी की थी।
बीजेपी असम की डूम डूमा विधानसभा सीट पर रूपेश गौवाला और पश्चिम बंगाल की काशीपुर सीट से कमलाकांता हंसदा के नाम का ऐलान किया था। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सबसे पहले असम के लिए 70 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। ऐसे ही पश्चिम बंगाल के रण में अपने 57 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



