Assembly elections 2022 : गोवा में भाजपा आधे रास्ते पर पहुंची, मणिपुर में BJP 28 सीट पर

Summary :

हम इस गोवा चुनाव में जीत हासिल करेंगे। लोगों ने घोटालेबाजों, बाहरी लोगों को खारिज कर दिया है। उन्होंने उस पार्टी को वोट दिया है जो गोवा के लोगों के लिए काम करती है: बीजेपी नेता विश्वजीत राणे

मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान 28 फरवरी और पांच मार्च को दो चरण में हुआ था और गोवा में भी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरु हो गई। विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसमें 79 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
Live Updates : 

–  मणिपुर में बीजेपी 12 सीटों पर आगे, कांग्रेस 5 पर, जद (यू) 4 पर, सीएम एन बीरेन सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रहे हैं।
–  हम परिणाम के रुझान देख रहे हैं, गोवा के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है : गोवा कांग्रेस अध्यक्ष ।
–  गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उप मुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं।
–  मणिपुर में भाजपा-6 सीटों पर, जनता दल-2, कांग्रेस-1 और अन्य-2 सीटों पर आगे चल रहे।
–  गोवा में भाजपा-17, कांग्रेस-13, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी-5 और अन्य-4 सीटों पर आगे।
आज 301 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला 

गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए वोटो की गिनती शुरू हो चुकी है। यहां चुनाव लड़ने वाले 301 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। उन्होंने कहा कि हमने सभी मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया है और हमारे पर्यवेक्षक भी सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग से आए हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी मतगणना प्रक्रिया सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक समाप्त हो जाएगी उसके बाद अनिावर्य वीवीपैट की मतगणना की जाएगी।
मणिपुर में भाजपा को 23 से 43 सीट मिलने की संभावना

मणिपुर के 12 समर्पित केंद्रों में चल रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवारों सहित 265 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। चुनाव बाद सर्वेक्षणों में राज्य में भाजपा को 23 से 43 सीट मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि कांग्रेस को 17 सीट पर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है।

Desk Team