बेंगलुरु : पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee की अस्थियां आज Karnataka भाजपा के नेताओं ने कावेरी नदी में प्रवाहित कीं। भाजपा ने बताया कि यहां पार्टी मुख्यालय से अस्थिकलश करीब 130 किलोमीटर दूर मंदिरों के शहर श्रीरंगपटना ले जाया गया और यहां पश्चिमा वाहिनी में कावेरी नदी में पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां प्रवाहित की गईं।
अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, पूर्व उपमुख्यमंत्री आर ए अशोक, सांसद शोभा करांदलजे आदि शामिल हुए। इससे पहले, पूर्व प्रधानमंत्री का अस्थिकलश कल येदियुरप्पा और अन्य पार्टी नेता दिल्ली से लेकर आए थे।
भाजपा ने 25 अगस्त को राज्यभर में सात स्थानों पर अस्थि विसर्जन कार्यक्रम की योजना बनायी है। यह सभी राज्यों में ‘अस्थिकलश यात्रा’ निकालने के पार्टी के फैसले के तहत किया जा रहा है ताकि सभी लोग अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दे सके। वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त को निधन हो गया था। प्रदेश भाजपा के अनुसार 26 अगस्त को यहां शोक सभा आयोजित की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



