राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) विरोधी नारे लगाते हुए तीन हमलावरों ने कथित तौर पर शिवमोग्गा में सोमवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस को शहर में सुरक्षा कड़ी करनी पड़ी है, यहां कुछ महीने पहले भी एक हिंदू कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी गई थी।पीड़ित प्रकाश ने दावा किया कि वह हाल ही में हिंदुत्व के विचारक वी डी सावरकर से संबंधित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने दावा किया कि हमलावर स्थानीय नहीं थे।
हमलावरों की पहचान करने में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रकाश पर सोमवार को कथित तौर पर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने हमला किया।उनके अनुसार, कहा जाता है कि हमलावरों ने प्रकाश पर पत्थर फेंके और कथित तौर पर नारेबाजी की और आरएसएस एवं हिंदुत्व कार्यकर्ताओं के खिलाफ टिप्पणी की।अधिकारियों ने कहा कि हमले में प्रकाश को मामूली चोटें आई हैं और वह अस्पताल में हैं। पुलिस ने कहा कि वह हमलावरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
शिवमोग्गा के पुलिस अधीक्षक जी के मिथुन कुमार ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है तथा गश्त बढ़ा दी गई है।उन्होंने कहा, दोषियों को दंडित किया जाएगा… सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



