मणिपुर में BJP प्रवक्ता और भाजयुमो के पदाधिकारी पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

Summary :

इंफाल वेस्ट जिले के लाम्फेल इलाके में अज्ञात बदमाशों ने भाजपा की मणिपुर इकाई के प्रवक्ता और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक पदाधिकारी पर हमला किया।

इंफाल वेस्ट जिले के लाम्फेल इलाके में अज्ञात बदमाशों ने भाजपा की मणिपुर इकाई के प्रवक्ता और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक पदाधिकारी पर हमला किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मायांगलामबम सुरेश कुमार गुरुवार की रात भाजयुमो के कार्यालय सचिव एलेक्स निंगोमबम के साथ घर लौट रहे थे, जब बदमाशों ने दोनों को रोका और उन पर हमला किया। हमलावरों के पास बंदूकें थीं। बाद में हमलावर चार पहिया वाहन से मौके से फरार हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरेश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घटना की निंदा की और कहा कि उनकी सरकार ने दोषियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। प्रदेश भाजपा ने भी सुरेश कुमार और निंगोमबम पर हमले की निंदा की है।

Desk Team