कोंग्रस प्रवक्ता और पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने दवा किया कि केंद, की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में देवरिया जिले के विकास के लिए किये गए उनके प्रयास अब साकार हो रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने श्री सिंह ने बुधवार को यहाँ बताया कि सदर अस्पताल में ट्रामा सेण्टर का निर्माण उन्होंने अपने विषयक काल में पूर्ण करवाया था।
साथ ही मेडिकल कॉलेज खोले जाने की स्वीकृति भी करवाई थी,जो अब फलीभूत हो रही है। उन्होंने कहा की उस समय जिला प्रशाशन ने भूमि उपलब्ध नहीं कराई जिससे काम शुरू नहीं हो सका था। श्री सिंह ने कहा की मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्ताव उन्होंने ने जून 2014 में पास करवाया था, जिसमें आधा धन केंद, और आधा राज्य सरकार को देना था। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने सदर अस्पताल में ही भूमि कि व्यवस्था कर दी है और जल्द ही काम भी शुरू हो जायेगा सं त्यागी


Download Android App
Download iOS App



