बॉलीवुड में एक तरफ जहाँ शादियों की धूम मची हुई है वहीँ कुछ सितारों के लिए ये साल दिल तोड़ने वाला भी रहा। बीते दिनों मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के ब्रेकअप की खबरें आई थी अब एक और सिंगर कनिका कपूर के भी ब्रेकअप की न्यूज़ वायरल हो रही है।
जी हाँ खबरों के मुताबिक़ कनिका कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आदित्य किलाचंद से रिश्ता तोड़ दिया है है और एक बार फिर से वो अकेली हो चुकी है। फिल्म रागिनी MMS – 2 के बेबी डॉल और फिल्म दिलवाले के सोंग टुकुर टुकुर से खास पहचान बनानी वाली कनिका इन दिनों सिंगल हो चुकी है।
कनिका कपूर के अचानक हुए इस ब्रेकअप से हर कोई हैरान रह गया है क्योंकि उम्मीद की जा रही थी की कनिका जल्द अपने बॉयफ्रेंड आदित्य से शादी करने वाली है पर हुआ कुछ और ही।
आपको बता दें कनिका कपूर तलाकशुदा है और उन्होंने महज 18 साल की उम्र में शादी की थी। साल 1997 में कनिका कपूर ने एनआरआई बिज़नेस मैन राज चंडोक से शादी की थी।
इस शादी से कनिका कपूर की दो बेटियां और एक बेटा है। साल 2012 में कनिका कपूर का अपने पति राज चंडोक से तलाक हो गया था और तबसे वो एक सिंगल मदर के तौर पर अपने बच्चों की परवरिश कर रही है।
25 साल की उम्र में तीसरी बार माँ बनने वाली कनिका कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की उन्हें लगता है उनकी शादी जल्दबाजी में हुई। पहले वो अपनी शादी को लेकर बहुत खुश थी पर धीरे धीरे उन्हें लगने लगा वो एक कैद में है।
तलाक के बाद कनिका करीब चार सालों तक सिंगल रही और साल 2016 में वो आदित्या किलाचंद के साथ रिलेशनशिप में आयी। अब करीब दो साल की डेटिंग के बाद ये रिश्ता भी टूट गया है और कनिका एक बार फिर अकेली हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App









