तमिलनाडु में चेन्नई से करीब 55 किलोमीटर दूर मामल्लापुरम के निकट चेंगलपेट्टू जिले के मनमई गांव में आज ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) पर तमिलनाडु राज्य एक्सप्रेस परिवहन निगम (एसईटीसी) की एक ऑटो की बस से टक्कर हो जाने से एक परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई।
वही,पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में 3 महिलाएं, 2 बच्चे और ऑटो चालक शामिल हैं। मृतकों की पहचान कामाची (80), उनके बेटे गोविंदन (60), उनकी पत्नी अमुलु (50), उनकी बेटी सुगन्या (28) और उनकी 2 बेटियों हरिप्रिया (8) और कनिष्का (6) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त पीड़ित पुडुचेरी से लौट रहे थे, जबकि एसईटीसी की बस चेन्नई से पुडुचेरी जा रही थी।
बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ने अचानक दाहिनी ओर मुड़कर एसईटीसी बस को टक्कर मार दी। सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
इस बीच, मुख्यमंत्री एम. का. स्टालिन ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।


Download Android App
Download iOS App



