उत्तराखंड उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलवामा में शहीद हुये सैनिकों के परिजनों की सहायता के लिए चार लाख 28 हजार एक सौ बीस रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री के माध्यम से भेजी है। न्यायालय के महाधिवक्ता एस.एन बाबुलकर ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों के परिजनों को इस धनराशि का चेक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को शनिवार को सौंपा। नैनीताल स्थित न्यायालय के महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से एकत्रित यह धनराशि पुलवामा हमले के पीड़तों को प्रेषित की जायेगी।
पुलवामा शहीदों के परिजनों को भेजी सहायता राशि
Summary :
न्यायालय के महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से एकत्रित यह धनराशि पुलवामा हमले के पीड़तों को प्रेषित की जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



