लंदन : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार जेरेमी हंट ने बोरिस जॉनसन के खिलाफ अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए भारतीय प्रवासियों से संपर्क साधा है और कहा है कि उनकी योजना है कि ‘‘अति महत्वपूर्ण’’ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया जाए और ब्रेक्जिट के बाद मुक्त व्यापार समझौता किया जाए।
ब्रिटेन के 52 वर्षीय विदेश मंत्री ने कंजरवेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया (सीएफआईएन) को पत्र लिखकर कहा कि वह भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने को इच्छुक हैं। प्रधानमंत्री पद के लिए पूर्व विदेश मंत्री जॉनसन के साथ उनकी कांटे की टक्कर चल रही है।
उन्होंने भारत- ब्रिटेन के बीच ‘‘काफी महत्वपूर्ण’’ संबंधों को और मजबूत करने और ब्रेक्जिट बाद मुक्त व्यापार समझौता करने की इच्छा जताई।
उन्होंने कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच नजदीकी संबंधों को देखते हुए मुझे उम्मीद है कि हम इस पर जल्द ही सहमत होंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



