हरिद्वार : स्थानीय एस.एम.जे.एन. काॅलेज एवं हरिद्वार नागरिक मंच हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में विश्व प्रकृति दिवस के अवसर पर एस.एम.जे.एन. काॅलेज प्रांगण में बिल्वपत्र एवं अन्य फल दार एवं छाया दार पौधों का पौधा रोपण कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं पतित पावनी माँ गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल देते हुए वक्ताओं ने इसके लिए योगदान देने का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर काॅलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. पी.एस. चौहान ने नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि हमारा इन वृक्षों के साथ बहुत गहरा व सूक्ष्म सम्बन्ध है। हमारे जीवन का प्रत्येक क्षण वृक्षों से सम्बन्ध रखता है। वृक्ष अपनी श्वसन क्रिया के दौरान जो कुछ छोड़ते हैं वहीं हम ग्रहण करते हैं और जो हम छोड़ते हैं उसे वृक्ष ग्रहण करते हैं। अतः विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाकर चलना आवश्यक है। इस प्रकार मानव और वृक्ष दोनों के बीच गहरा सम्बन्ध् है। काॅलेज के प्राचार्य एवं हरिद्वार नागरिक मंच रजि के अध्यक्ष डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि प्रकृति जीवन का मूलाधार है।
पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पारिस्थितिकी तथा पर्यावरण सन्तुलन की दृष्टि से वृक्षों का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागरिक मंच के उपाध्यक्ष एवं गंगा समिति के चैयरमेन जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि वृक्षों के महत्व को समझना होगा। कुलभूषण सक्सेना ने कहा कि प्रकृति का वरदान वृक्ष हमें हवा, पानी और छाया प्रदान करते हैं। इस अवसर पर डाॅ. नरेश कुमार गर्ग, डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल,कुलभूषण शर्मा, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द पाण्डेय, वेद प्रकाश चौहान , अश्वनी कुमार जगता, संजीत कुमार, सुशील कुमार, हरिद्वार नागरिक मंच के जगदीश विरमानी, सरदार तारा सिंह, सी.ए. अवधेश झा, कुलभूषण शर्मा, कुणाल दर्गन आदि उपस्थित थे।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



