महाराष्ट्र कांग्रेस में फेरबदल की खबरों के बीच प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के पास कोई विकल्प है तो वह राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। वहीं बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भी उन्हें प्रभारी पद से शीघ्र हटा कर कोई साधारण जिम्मेदारी दिए जाने की मांग कर दी है।
थोराट ने मंगलवार को अपने बयान में कहा, मेरी दिल्ली यात्रा और महाराष्ट्र में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर बदलाव में कोई संबंध नहीं है। मैं कई पोस्ट रखता हूं, इसलिए इस बारे में बातचीत हो सकती है। मैंने पार्टी को बताया है कि अगर उनके पास कोई है जो पार्टी के लिए काम कर सकता है, तो मैं राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं।’
चुनाव से पहले ममता सरकार को एक और झटका, पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला का मंत्री पद से इस्तीफा
सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी एच के पाटिल और बालासाहेब थोराट के बीच मनमुटाव चल है। एच के पाटिल के काम करने के तरीकों को लेकर थोराट खुश नहीं है। बताया जा रहा है कि नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए पहले ही आलाकमान ने राज्य के विधायकों कि राय जानने के लिए पाटिल को निर्देश भी दे दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



