पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना और आसिम रियाज बिग बॉस के घर में एंटर करने के साथ ही खबरों में जुड़ गए। इन दोनों के प्यार के किस्से हर तरफ सुनाई दिए। दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस से शुरू हुई। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। दोनों साथ में अच्छा समय बिताते हैं। अब हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज संग शादी को लेकर रिएक्ट किया है।

दरअसल, खबरें थीं कि हिमांशी और आसिम जल्द शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। हिमांशी ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया है। मीडिया को दिए इंटरव्यू में हिमांशी ने कहा- “पहले लोगों को हमारे रिलेशनशिप पर शक था। अब ये सब बोल रहे हैं। ”

”हम जल्दी में नहीं है। हम हमारे काम पर फोकस कर रहे हैं और एक दूसरे के साथ खड़े हैं। हमारी क्म्यूनिटी और रिलिजन अलग हैं। हमारे परिवार हमारे लिए बहुत खुश हैं, लेकिन हमारे रिलेशनशिप को समय चाहिए।”

आपको बता दे, हिमांशी और आसिम कई म्यूजिक वीडियोज में साथ नजर आ चुके हैं। फैंस इन्हे हमेशा साथ देखना चाहता है इसीलिए ये सब रूमर्स अक्सर उड़ते रहते है।


Download Android App
Download iOS App



